Latest News

कर्क, कन्या और मीन राशि वालों को आज मिल रहा रवि योग का लाभ, देखें आज के सितारे

Neemuch headlines August 11, 2024, 7:43 am Technology

मेष राशि :-

वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा करेंगे, सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्धि दिलाएगी। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप जीवनसाथी और संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को जल में अक्षत डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि :-

वाले आज धीरे-धीरे बिजनस में सफलता की ओर बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है, जनता का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। दिन भर के सारे काम जल्दी निपटा कर शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि :-

वालों के लिए आज अचल संपत्तियों से लाभ के योग नजर आ रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। अगर आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज वह आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता होगी और उनके मार्गदर्शन से आप बिजनस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

कर्क राशि :-

वालों का रविवार के दिन सामाजिक दायरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और वे हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सम्मान भी मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही रुकावट आज किसी व्यक्ति के सहयोग से समाप्त होंगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशियां मनाते नजर आएंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार का व्रत रखकर सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और सुबह शाम 108 बार 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें।

सिंह राशि :-

वाले रविवार के दिन हर कदम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा। स्वजनों के साथ अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल भी होंगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

कन्या राशि:-

वाले आज दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। बुजुर्गों की सेवा में पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा, लेकिन मन में व्यय का भाव रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे और छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है लेकिन पढ़ाई में एकाग्रता के साथ लगे रहेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को भृकुटि पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। साथ ही लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान कर दें। 

तुला राशि:-

वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। अगर किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं और आपके मान सम्मान में अच्छी बढ़ोतरी होगी। सरकारी अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे निकट भविष्य में फायदा भी मिलेगा। बिजनस में वृद्धि के लिए नई नई रणनीतियों पर काम करेंगे, जो कारगर सिद्ध होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम के समय धर्म कर्म के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

वृश्चिक राशि :-

वालों को रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों और साथियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। अगर आप कार्य की सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल हो सकते हैं तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी उसमें आपके साथ खड़ा नजर आएगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

धनु राशि :-

वालों को आज घर के अधूरे कार्यों में भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आपको व्यवसाय के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन अगर आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। कारोबार के लिए कुछ नए उपकरण भी खरीद सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।

मकर राशि:-

वालों के लिए रविवार के दिन धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से जमीन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। लव लाइफ वाले लोग आज लव पार्टनर का परिचय परिजनों से करा सकते हैं। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

कुंभ राशि :-

वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। घर के अधूरे कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। आस पड़ोस के लोगों के साथ आपको गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। अगर आप जमीन, फ्लैट आदि जगहों पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ बच्चों की किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मीन राशि :-

वालों के लिए रविवार के दिन मित्रों के सहयोग से दिन भर आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में सभी एकजुट रहेंगे। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने के लिए तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को किसी बरगद पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिख दें। इसके बाद बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।

Related Post