Latest News

वृषभ तुला और कुंभ राशि को मिलेगा आज द्विग्रह योग से लाभ, दोपहर बाद इन राशियों को भी होगा फायदा

Neemuch headlines August 10, 2024, 7:29 am Technology

​मेष राशि:-

वालों के घर चहल पहल बनी रहेगी मेष राशि के जातको के लिए आज दि का दूसरा भाग अधिक सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, कुछ नई साझेदारी भी हो सकती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि साझेदारी में हर बात साफ और स्पष्ट हो नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चल पहल बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आज शाम आप जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। आज आपको मातृपक्ष से धन लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ​वृषभ राशि को सुख साधनों की प्राप्ति होगी

वृषभ राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ में आज रोमांच और और प्रेम बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आपको समय निकालना होगा। आपको आज घरेलू जरूरतों और उपकरणों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज आप कुछ सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें, साथ ही आज राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें। ​

मिथुन राशि:-

वालों का आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल है लेकिन आपको आज अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी मामले में जब तक कहा न जाए अपनी राय न दें। अगर आपने किसी मित्र या संबधी से कर्ज लिया है अथवा बैंक से लोन लिया है तो उसकी चिंता रहेगी और लोन चुकाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैसे आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल रहेगा, धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने दफ्तर के काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके लिए जरूरी है कि खानपान और आराम का ध्यान रखें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और पीपल को जल दें। ​

कर्क राशि :-

वालों को बाधा के बाद सफलता मिलेगी कर्क राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आपको आज दिन के दूसरे भाग में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की की मदद से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा, लेकिन सरकारी काम में बाधा के बाद सफलता मिल सकती है। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि, आज शुरू किए गए काम से आपको लाभ होगा और आपकी कीर्ति यश का विस्तार होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशखबरी मिल सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​सिंह राशि :-

वालों को लाभ और यश की प्राप्ति होगी आज सिंह राशि के लिए दिन अनुकूल है। आपकी से आज चंद्रमा दूसरे उपरांत तीसरे भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको लाभ और यश की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। किसी साहसिक कार्य और फैसले से आपको लाभ मिलेगा। यदि कोई व्यवसाय साझेदारी में चल रहा है तो आज साझेदारों के साथ सहयोग से आपके काम और कारोबार में तेजी आएगी। कमाई के आपको नए स्रोत मिलेंगे, कोई अच्छी डील मिल सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको उनसे सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय से शिवजी का अभिषेक करें। ​

कन्या राशि:-

वाले कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पाएंगे कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, चंद्रमा आज आपकी राशि से जाते हुए आपको आनंद और खुशियां प्रदान करेगे। आपके व्यक्तित्व में आज निखार दिखेगा और आप अपनी वाणी व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पाएंगे। आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का और परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और रुचिकर भोजन का लुत्फ लेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करे। ​

तुला राशि :-

के लिए दिन अनुकूल रहेगा आज शनिवार का दिन तुला राशि के लिए अनुकूल रहेगा खास तौर पर दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में अधिक रहने वाला है। आप में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चल रही परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही लेना होगा क्योंकि आज आप भावुकता में कोई फैसला ले सकते हैं जिसकी वजह से भविष्य में परेशानी हो सकती है। लंबे समय से घर के अटके हुए कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो आज आप समय निकालकर काम पूरा करेंगे। वह भी आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से फायदा होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शनि स्तोत्र का सुबह शाम पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि:-

वालों को वाणी पर संयम रखना होगा आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत और कामकाज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों का मन आज विचलित रहेगा जिससे शिक्षा में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी हो सकती है। आज दिन के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। शरीर में थकान और काम में सुस्ती महसूस करेगे। माता पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को घी का दीप दिखाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ​

धनु राशि :-

के जातको को आज खुशी मिलेगी धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। अपने घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे जिसमें आपको परिवार और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग समर्थन बना रहेगा। घर की साज सज्जा के लिए आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते है। किसी के लिए उपहार भी खरीद सकते हैं। संतान की शिक्षा संबंधित विषयों को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से खुशी मिलेगी और आप मनोरंजक शाम साथ में बिताएंगै। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। काले तिल और गुड़ मिश्रित जल से पीपल की पूजा करें।

​मकर राशि :-

के जातक लेनदेन में सतर्कता बरतें मकर राशि के लिए आज शनिवार का दिन राशि स्वामी शनि की कृपा से अनुकूल रहेगा। आज आप अपने व्यापार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे और तरक्की भी हासिल कर पाएंगे। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपके लिए सलाह है कि ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरते नहीं तो रिश्ते में दूरी बढ सकती है। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी मामला है तो आज उसमें बातचीत से और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से स्थिति सुलझ सकती है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। काले तिल अथवा उड़द की दाल का दान करें।

​कुंभ राशि :-

वालों का वाहन सुख मिलेगा कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी सहभागिता बनी रहेगी। आज आप किसी मंदिर अथवा तीर्थस्थान की यात्रा कर सकते है। लव लाइफ मे आज प्रेमी की नजरों में आपका कद और ऊंचा होगा और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आपको आज वाहन सुख मिलने का भी योग है, इसलिए वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज प्रयास कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपके आज मधुर संबंध रहेंगे और इनसे आपको पूरा सहयोग भी मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​मीन राशि :-

वालों को आय के नए स्रोत मिलेंगे मीन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपका खोया और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा और किसी पारिवारिक विषय को लेकर आप गहन चिंतन कर सकते है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। भाई बहनों से भी सहयोग पा सकेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र' का पाठ करें और पीपल को जल दें।

Related Post