Latest News

वरिष्ठ योग से आज मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातक पाएंगे खास लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल विस्तार से

Neemuch headlines August 9, 2024, 7:24 am Technology

मेष राशि :-

के लिए आज का दिन मानसिक उलझन और तनाव भरा रह सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत में आज नरम रह सकती है। वैसे आपको आज मामा और मौसी की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि :-

के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज इस राशि की महिलाओं को भाई भाभी की ओर से लाभ और अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन आपको आज किसी संबंधी के व्यवहार से क्रोध भी आएगा। आपके लिए सलाह है कि आज व्यापारिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए। शेयर में निवेश करना जोखिम भरा कदम हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि :-

के लिए आज शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आप आज बिजनेस और कामकाज में सफलता पाएंगे। आपको आज किसी भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। अगर आप जमीन अथवा मकान में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। आज आपको किसी भी तरह के अनैतिक और कानून विरुद्ध कार्यों से दूर रहना होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि :-

के लोगों को करियर कारोबार में लाभ मिलेगा। आयात निर्यात के काम से जो लोग जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा होगा और कोई बड़ा आर्डर भी मिल सकता है। आज कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा जिससे दीर्घकालीन फायदा होगा। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे और पार्टी का आनंद ले सकते है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि:-

के लोगों को सूर्य की कृपा से लाभ मिलेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन आनंदित हो जाएगा। वस्त्र और फैशन के कारोबार से जुड़े लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। लव लाइफ में भी आज आप सुखद पलों का लुत्फ लेंगे। लेकिन आज आपको संक्रमण से बचना होगा इसके लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कूपर का दीप दिखाएं।

कन्या राशि :-

के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहने वाला है। घर परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला सहकर्मी और अधिकारी से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको अचंभित कर सकता है। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। व्यवहारिक सोच और मधुर व्यवहार से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। नौकरी कारोबार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आप आज बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का भी लाभ ले सकेंगे। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि :-

के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज भाइयो और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप आज पार्टी मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। जो लोग रोजगार और नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आपको आज दीर्घकालीन निवेश में फायदा हो सकता है। अगर आप मकान या जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ की बात करें तो आज आप प्रेमी के साथ डिनर डेट का आनंद लेंगे, एक दूसरे के लिए गिफ्ट भी ले सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि :-

के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतन मनन में रहेंगे। आप अपनी देनदारियों को आज समाप्त करेंगे और कर्ज से मुक्ति का प्रयास कर सकते हैं। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक और खुशहाल रहेगी आपको प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। नौकरी में आज आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा और अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन और सम्मान मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ कीजिए।

मकर राशि :-

के जातकों के लिए उत्साह भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अटके काम बनेंगे। आपके अधिकारी भी आज आपकी मदद करेंगे जिससे आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। बिजनेस में आज आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से सफलता पा सकेंगे। आर्थिक मामलों में आपके लिए सलाह है कि, आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ उधार लेनदेन से बचना चाहिए नहीं तो गया धन फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और खुशी के पल बिताएगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें।

कुंभ राशि :-

के लोगों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। आपकी राशि पर आज शुक्र की सीधी दृष्टि बनी हुई है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। ऐसे में आज आपका कार्यक्षेत्र के साथ परिवार में भी मान सम्मान बढेगा। आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। अगर आपने परिवार वालों के साथ अपने प्रेमी को नहीं मिलाया है तो आज उनसे मिलवा भी सकते हैं। विदेश और विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को आज लाभ मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। लेकिन लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें नही तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करे ।

मीन राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंद में बीतेगा। आप प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में विरोधियों को मात दे पाएंगे। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। अगर आप कोई नया काम या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में आज आप बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे जिससे आय और व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी। आज आपको बच्चो की शिक्षा और सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और स्वास्थ्य कारणों से आपको धन भी खर्च करना पड़ा सकता है। जिन लोगों को बीपी की समस्या है उनके लिए सलाह है कि अनावश्यक तनाव लेने से बचें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

Related Post