Latest News

आज सावन का तीसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 5, 2024, 8:10 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 14, शक संवत 1946, श्रावण शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 21, मुहर्रम 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि सायं 06 बजकर 04 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजकर 04 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 22 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ। मेला छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी) प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 5 अगस्त 2024 :

सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 5 अगस्त 2024 :

शाम में 7 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 5 अगस्त 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 5 अगस्त 2024 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 34 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक।

आज का उपाय :

आज शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।

Related Post