Latest News

शशि आदित्य योग से आज मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातक होंगे निहाल, पाएंगे उन्नति और लाभ

Neemuch headlines August 3, 2024, 6:29 am Technology

मेष राशि:-

से आज चौथे घर में हो रहा है सूर्य चंद्रमा का संयोग मेष राशि के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने के प्रयास मे भी पाएंगे सफलता है। लेकिन खर्च के मामले में आपको आज हाथ समेटकर चलना होगा, क्योंकि सुख साधनों पर आज आपका धन खर्च होने का योग बना है। कुछ अनचाहे खर्चे भी आज होंगे। माता से आपको आज सहयोग समर्थन मिलेगा। अगर आपने अपने प्रेमी को अभी परिवार से नहीं मिलाया है तो आज आप परिवार के सामने अपने प्यार के बारे में बात कर सकते है और प्रेमी से मिला भी सकते हैं। आज का शाम का समय आप मौज मस्ती और मनोरंजन में बिता सकते हैं। सेहत के मामले में जोखिम न लें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध मिश्रित जल देना शुभ फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि :-

के जातकों के लिए दिन खर्चीला लेकिन सुखद रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी योजना आज सफल होगी। आपको आज कारोबार में सहयोगियों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात आज किसी पुराने मित्र और परिचित से हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहने वाला है। बच्चों की किसी समस्या का भी आज आप समाधान करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ आज यात्रा का प्लान बन सकता है। अपने लिए आज कुछ शॉपिंग भी करेंगे। लेकिन सलाह है कि सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

​मिथुन राशि:-

के लिए दिन सुखद रहेगा मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका सुखद रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे घर में हो रहा सूर्य और चंद्रमा का संयोग आपको पिता पक्ष से लाभ दिला सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और कर्मचारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि इनकी वजह से आपको आज तनाव मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​कर्क राशि :-

वाले वाणी व्यवहार से लाभ पाएंगे आज कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि आपकी राशि में सूर्य चंद्रमा की युति आपके लिए आज लाभदायक रहेगी। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में और दूसरों की बातो में आकर निर्णय लेने से बचना होगा। माता और पितृ पक्ष से आप आज लाभ पा सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में वाणी व्यवहार से आप आज लाभ पा सकेंगे। आपको आज लंबे समय से अटके किसी काम को पूरा करना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप उपहार ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आज आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

सिंह राशि :-

आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आप आज प्रेमी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। फैमिली लाइफ में भी आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग भ भी बन सकता है और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​कन्या राशि :-

वालों की लाभ में वृद्धि होगी कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में है। ऐसे में आज आपको प्रतिष्ठा के साथ लाभ में भी वृद्धि होगी। आपको आज एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का भी आज आपको फायदा हो सकता है। संतान की सफलता से मन आनंदित होगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण मंत्र का जप करें। ​

तुला राशि :-

के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों में आपको कामयाबी मिलेगी। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई आनंददायक समाचार और सूचना मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको कोई मनपसंद वस्तु मिल सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध मिश्रित जल से सींचे।

वृश्चिक राशि:-

पर आज गुरु और मंगल की कृपा हो रही है। ऐसे में आज इनका मनोबल ऊंचा दिखाई देगा। आपके परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कमाई के मामले में भी दिन आज आपके पक्ष में रहेगा और आप आज शुभ कार्यों में धन खर्च करके नाम यश हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा, आप ससुराल के संबंधियों से मिलने का भी प्लान कर सकते है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज प्लान बन सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

​धनु राशि:-

वालों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपकी राशि से आज अष्टम भाव में हो रहा सूर्य चंद्र का संयोग आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आपको आज किसी पारिवारिक विवाद को लेकर भी तनाव हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज की शाम मनोरंजन बिताएगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपकी किसी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। आज किसी रिश्तेदार से मिलने का प्लान भी बन सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि :-

के लिए आज का दिन शनि कृपा से लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे भाव में चल रहे शनि आपको कला साहित्य के क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। दोपहर के बाद आज आपको कोई महत्वपूर्ण और बहु प्रतीक्षित सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको आज फायदा मिलने वाला है। आप आज किसी रिश्तेदार के घर भी मिलने जा सकते हैं। आर्थिक लेनदेन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में फायदा होगा। आपका कहीं रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। शाम के समय आज रुचिकर खान पान का आयोजन होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें। ​

कुंभ राशि:-

वालों की कारोबार में अच्छी कमाई होगी कुंभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज सुबह से ही अपने काम में व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या संबधी की भी आज आप मदद कर सकते है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको अचानक ही धन का लाभ हो सकता है। जो लोग किराना कारोबार और होटल के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी अच्छी कमाई होने वाली है। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। लेकिन आज शाम के समय आप थकान महसूस कर सकते हैं। कंधे कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मीन राशि :-

के लिए आज सितारे कहते हैं आपकी राशि से आज पंचम भाव में हो रहा है चंद्र सूर्य युति आपकी लव लाइफ में रोमांस को बढाने वाला रहेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। विदेश से संबंधित कार्य में आज प्रगति होगी। आपको आज आय के नए स्रोत भी मिलेगे। सामाजिक कार्यो में आपकी सहभागिता बढेगी। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आंखों से संबंधित समस्या से परेशानी होने की आशंका है। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

Related Post