Latest News

आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines August 2, 2024, 9:14 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 11, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन प्रातः 05 बजकर 42 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्रावण शिवरात्रि व्रत।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय: शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 48 मिनट तक।

भद्राकाल का समय मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज भगवान शिव का राशि अनुसार, अभिषेक करें और माता पार्वती को लाल चुनरी और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

Related Post