Latest News

वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार पर मिलेगा गजकेसरी योग का फायदा, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Neemuch headlines July 29, 2024, 8:07 am Technology

मेष राशिफल :-

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा मेष राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कामकाज का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे, जिनके मन में हर्ष की भावना रहेगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल : -

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वृषभ राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के विरोधी आज आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके धन की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन का काम जल्दी निपटा कर शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशिफल : -

शुभ समाचार सुनने को मिलेगा मिथुन राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आपके कई काम बनेंगे और शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। शाम का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

कर्क राशिफल :-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कर्क राशि वालों की सावन का दूसरा सोमवार का दिन शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावट आज खत्म होंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशिफल :-

सोच समझकर फैसला लें सिंह राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन शुभ रहेगा, विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे। आज कुछ ऐसा काम पूरा होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और परिवार के सदस्य फिर से साथ रहेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

कन्या राशिफल :-

मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में लगेगा कन्या राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। संतान कुछ ऐसा काम करते हुए नजर आएंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। अगर लंबे समय से आप किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रहे थे, जो रुकी हुई थी तो आज वह आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सावन सोमवार की वजह से आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बन सकते हैं। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशिफल :-

धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे तुला राशि वालों के लिए सावन का दूसरा का दूसरा सोमवार शुभ फलदायी रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अच्छी उन्नति होगी और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। सावन सोमवार की वजह से पूजा पाठ के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और भोलेनाथ की कृपा से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न होगा और आपका मन का बोझ भी हल्का होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशिफल :-

घर में भक्तिमय माहौल रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार सामान्य रहने वाला है। नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। सावन सोमवार की वजह से घर में भक्तिमय माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान के साथ घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

धनु राशिफल : -

मित्रों से धन लाभ होने के योग बनेंगे धनु राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार को मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में सारे काम बनेंगे और आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे, वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह माता पिता के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा और भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मकर राशिफल :-

खानपान का विशेष ध्यान रखें मकर राशि वालों के सावन के दूसरा सोमवार को सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी पेशा जातकों के आज अधिकारियों की मदद से समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारी संतुष्टि के साथ आप अधिक लाभ प्राप्त करेंगे और अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम के समय सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल :-

दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे कुंभ राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार लाभदायक रहेगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लक्ष्मीजी की कृपा आप पर हो सकती है, जिससे धन लाभ होने के आसार हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में लंबे समय से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज बड़े बुजुर्गों की वजह से समाप्त हो जाएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज आप किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम को आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

मीन राशिफल :-

विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे मीन राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार चारों ओर से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपके आसपास का वातावरण आनंदमय और खुशहाल रहेगा। अगर आप बिजनस में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे, जिससे सभी का भला होगा, सभी छोटे उनकी बात मानेंगे और बड़े आपसे प्यार करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

Related Post