Latest News

चंद्राधि के विशेष योग से आज सिंह, तुला और धनु राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें आपके आज का भविष्यफल

Neemuch headlines July 26, 2024, 8:34 am Technology

​मेष राशि :-

आज का दिन सेहत के मामले में नरम रह सकता है। आपकी राशि पर शनि की दृष्टि होने से आज आपको मानसिक तनाव भी मिलने वाला है। अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से आपको आज धन भी खर्च करना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने भाइयों से तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा होगा। आपके सितारे कहते हैं कि क्रोध में कुछ बोल देने की वजह से आपके रिश्ते भी आ प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए आपको सोच समझकर बोलने चाहिए। लव लाइफ में भी आज तनाव हो सकता है। लेकिन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के काम में आपको सफलता और सम्मान दोनों प्राप्त होगा। आप आज शेयर बाजार में संभलकर निवेश करें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें। ​

वृषभ राशि :-

आपको आज उतावलेपन से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपका अपनी माता से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपको कष्ट हो सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं उनको कुछ समस्या हो सकती है। परिवार में दैनिक खर्चों में वृद्धि होने से बजट प्रभावित होगा। वैसे आज अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप आज साहस पूर्वक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। जीवनसाथी का भी आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें। ​

मिथुन राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य और कारोबार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वह आपके लिए सफल रहेगा। आज परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच मनमुटाव है तो वह दूर हो सकता है और आपसी तालमेल बढ़ेगा जिससे जीवन आनंदमय रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। आप आज बच्चों की शिक्षा और करियर के संदर्भ में कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। भाई-बहन के विवाह के प्रसंग प्रबल होंगे। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। ​

कर्क राशि :-

आज का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा और आलस्य का त्याग करना होगा। जो लोग आयात निर्यात का काम करते हें उनको आज कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित होंगे और तारीफ करेंगे। बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भी आपको सहयोग और सानिध्य मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। ​

सिंह राशि :-

आज का दिन सिंह राशि के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। जिनके परिवार के लोग विदेश में रहते हैं उनको आज विदेश में रहने वाले संबंधियों से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप उदार भाव से जरूरतमंदों की की मदद करेंगे और धन भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी से आपको आज हर क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग मिेलगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से लाभ और सम्मान पाएंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं अन्न का दान करें। ​

कन्या राशि :-

आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज अपनी बौद्धिक क्षमता और पूर्व अनुभव का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे जो आप नहीं करना चाहते। आपको आज भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम में भी आज आप आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद-विवाद होने की आशंका है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। संतान को लेकर कोई चिंता है तो उसका समाधान हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

​तुला राशि :-

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सुखद रहेगा। आज कारोबार में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा और आपकी कोई चिंता भी आज दूर होगी। लेकिन आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव होने से आपको काम का प्रबंधन सही से करना होगा नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रभाव और अधिकार में वृद्धि होग। आपको तारीफ और सम्मान की भी प्राप्ति होगी। छात्रों को आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। शाम के समय कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। आज आप मन पसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शहद मिश्रित दूध से शिवजी का अभिषेक करें। ​

वृश्चिक राशि :-

आज आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आपकी कोई दबी हुई समस्या आज उभर सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज अपने खानपान को संतुलित रखें। बिजनेस में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश भी आपको आज फायदा दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप नई तकनीक को आजमाकर भी लाभ पा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना आज आपको मिल सकती है। माता की ओर से आज आपको स्नेह और लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की भी पूजा करें।

​धनु राशि :-

आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको चतुराई और कूटनीति से लाभ दिलाने का काम करेगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपका झंडा लहराएगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके पद प्रभाव में भी आज वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। छात्रों को शिक्षकों से आज सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे भविष्य में इनको लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। आज शाम के समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना और लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

​मकर राशि :-

लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज पूरा होगा जिससे आप संतोष की सांस लेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपका सहयोग बढ़ेगा। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कठिनाई महसूस करेंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। आप आज कारोबार में विस्तार की योजना पर भी काम कर सकते हैं। संध्या के समय आप किसके धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हें। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए दिन आपके पक्ष में है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता से आशीर्वाद लेकर कोई भी नया काम शुरू करें।

​कुंभ राशि :-

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में विराजमान राशि स्वामी आपको लाभ और उन्नति प्रदान करेंगे। अगर आज आप कोई काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता के आशीर्वाद से उसमें सफलता मिलेगी इसलिए आपको इनकी बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आपके अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। व्यापार में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिससे आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज छोटी अथवा बड़ी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करें। ​

मीन राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज संतान और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी पाएंगे लेकिन मन में किसी बात को लेकर असंतोष का भाव रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज प्रमोशन और उन्नति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और विशेष रूप से महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Related Post