आज श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines July 20, 2024, 8:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 29, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 05, मुहर्रम 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 06 बजे तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण प्रातः 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 7 बजकर 18 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 2 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक।

भद्राकाल का समय शाम में 5 बजकर 59 मिनट से अगले दिन (21 जुलाई) सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

Related Post