Latest News

आज देवशयनी एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines July 17, 2024, 6:25 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 26 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, एकादशी, बुधवार विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रवण मास प्रविष्टे 02, मुहर्रम 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

देवशयनी\हरिशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास्य व्रत, श्री विष्णु शयनोत्सव।

सूर्योदय का समय 17 जुलाई 2024 :

सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 जुलाई 2024 :-

शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 जुलाई 2024 :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक। विजय

मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 जुलाई 2024 :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 2 मिनट तक।

उपाय :-

गणेशजी को आज गेंदे के फूल अर्पित करें साथ ही आज भगवान विष्णु की उपासना भी करें।

Related Post