वृषभ, कर्क और सिंह राशि के लिए लाभदायक दिन, बुधादित्य योग से चमकेगा भाग्य

Neemuch headlines July 16, 2024, 7:00 am Technology

​मेष राशि :-

के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी आज मंगलवार को मेष राशि के सितारे बताते हैं कि सूर्य और चंद्रमा के गोचर से आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की और उन्नति का मौका मिलेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको आज अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं,लेकिन आपकी चतुराई और समझदारी से वह परास्त होंगे। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताएगे। माता पिता की सेवा का भी आप सौभाग्य प्राप्त करेगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। सुख साधनों की प्राप्ति से भी आज आपका मन आनंदित होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृषभ राशि :-

वालों को जोखिम से बचना चाहिए वृषभ राशि में आज मंगल और गुरु की युति होने से वृषभ राशि के जातक अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। ऐसे में जोखिम भरा काम करना इनके लिए नुकसानदायक रहेगा। वैसे आज आपको प्रबंधन कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। आपके हाथों आज कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात होगी जिससे पूरे दिन आपके मन में उत्साह का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आज सुखद स्थिति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का भी योग है। व्यापार में आज संयम से काम लें क्रोध और उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम आएगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकट मोचन हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

​मिथुन राशि :-

वालों को सरकारी काम में सफलता मिलेगी मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि में दिन रात शुक्र का संचार होगा जबकि सूर्य आपकी राशि से आज विदा हो रहे हैं। ऐसे में आपको आज धैर्य और संयम के साथ चलना होगा। आपको विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेंगे। वैसे आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहने से मानसिक बल मिलेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा मंत्र का पाठ करें। ​

कर्क राशि :-

वालों को सटीक निर्णय से लाभ मिलेगा कर्क राशि में आज के दिन सूर्य और बुध की युति होने जा रही है। ऐसे में आज कर्क राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। समय पर सटीक निर्णय लेकर आज आप कारोबार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप आज आप अपने व्यवसाय में उम्मीद से बढ़कर लाभ और सफलता अर्जित कर पाएंगे। भाग्य के सहयोग से आज आपका रुका हुआ काम बनेगा साथ ही आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। पिता और पैतृक संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिलने का योग है। परिवार में आपको भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की शिक्षा और सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करें और सूर्य पुराण का पाठ करें।

​सिंह राशि:-

वालों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा आज सिंह राशि के सितारे बताते हैं आपकी राशि के स्वामी सूर्य आज राशि से बारहवें घर में आगमन कर रहे हैं तो आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगी क्योंकि किसी बात को लेकर अधिकारी नाराज भी हो सकते हैं। व्यापार और कारोबार के संदर्भ में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको पिता की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे जो आपको पारिवारिक जीवन की कठिनाइयों से निकलने में सहायक रहेगा। शाम के समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। 'संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​कन्या राशि:-

वालों का आर्थिक प्रयास सफल होगा आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी सेहत में भी आज सुधार दिखेगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई समस्या है तो इसको भी आज समाधान निकल सकता है। लेकिन आपको आज उतावलेपन में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। जिन लोगों के काम का संबंध बैंकिंग, इंश्योरेंस और अकाउंट से जुड़ा हुआ है उनके काम में आज तेजी रहेगी और इनको आज लाभ भी मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज के दिन आपकी लव लाइफ सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ घरेलू विषयों पर गहन चर्चा होगी, प्रेम भाव बना रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा चालीसा के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना लाभकारी रहेगा। ​

तुला राशि :-

के जातक जोखिम वाले निवेश से बचें तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे लेकिन आपको आज काम के बीच जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। लेकिन सरकारी क्षेत्र में आपका कोई काम फंसा है तो आज आपको इसके लिए काफी संघर्ष करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपका काम आज अटक सकता है। आपके लिए आज बेहतर होगा कि जोखिम वाले क्षेत्र में निवेश करने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​वृश्चिक राशि :-

वालों का दिन अच्छा बीतेगा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का संचार आज दिन के दूसरे भाग में आपकी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज आपको नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा इससे आप सभी उलझन और कठिनाई से आसानी से निकल पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनके काम में आज तेजी दिखेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। आप आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलने के उम्मीद है। आज के दिन आपके लिए सलाह है कि एक समय में एक ही काम करें नहीं तो आपके दूसरे काम फंस सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

​धनु राशि :-

वालों को अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें उपरांत बारहवें घर में आकर नीचभंग राजयोग बनाएंगे। ऐसे में आज राजनीतिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े परेशान सकते हैं। बीपी और शुगर की समस्या है तो उपचार और परहेज संबंधी लापरवाही से बचें। खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत हैा। आपके पिताजी को आँखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनका उपचार करना होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीपक दिखाएं।

​मकर राशि:-

वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए उतार चढाव भरा रहेगा। किसी के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार को भी संयमित रखना होगा। वैसे आज आपको घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा, खास तौर पर घर के बड़ों का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आज आप माता के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत और यात्रा संबंधी विषयों पर भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। ​

कुंभ राशि :-

वालों को साझेदारी के काम में सतर्क रहना होगा आज मंगलवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिख रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि पार्टनरशिप के काम में आज बड़ा निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे घरेलू समस्याओं को मिलकर निपटा पाएंगे। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। आज की अच्छी बात यह है कि आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आप सफलता पाएंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करके बच्चों में बांट दें।

​मीन राशि:-

वालों को कूटनीति से काम लेना होगा आज मंगलवार का दिन मीन राशि के लिए मौज-मस्ती भरा रहेगा। सूर्य का गोचर आज आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कारोबार के संदर्भ में चली आ रही कोई परेशानी आज दूर होगी। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी मदद करेंगे लेकिन आपको आज कूटनीति से काम लेना होगा। किसी पर भी काम के लिए दबाव बनाने से आपको बचना चाहिए। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और उगते सूर्य को जल दें।

Related Post