आज गुप्त नवरात्रि समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines July 15, 2024, 8:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 24 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 32, मुहर्रम 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि सायं 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग प्रातः 07 बजे तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

भढली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त, मेला शरीक भवानी (कश्मीर)। सूर्योदय का समय 15 जुलाई 2024 :

सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त  :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 35 मिनट तक।

उपाय : -

सोमवार के दिन श्वेत वस्त्र धारण कर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Related Post