Latest News

आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines July 3, 2024, 7:25 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्णा, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 03 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग

सूर्योदय का समय 3 जुलाई 2024 :

सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर। सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 53 मिनट तक।

उपाय : -

आज गणेशजी को 21 दूर्वा घास अर्पित करें।

Related Post