Latest News

वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, दुरुधरा योग दिलाएगा दोगुना लाभ

Neemuch headlines July 3, 2024, 7:18 am Technology

मेष राशि:-

के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी राशि में मंगल की उपस्थिति से आपका उत्साह सातवें आसमान पर रहेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा और किसी प्रोजेक्ट अथवा काम के लिए इनको किताब या अन्य चीजों की खरीदारी करनी होगी। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेशजी का पूजन करें।

​वृषभ राशि:-

के जातक कार्यकुशलता का लाभ पाएंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि में चंद्रमा और गुरु की युति आपके ज्ञान विज्ञान को बढाने का काम करेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आज लाभ पा सकेंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप आज आलस्य का त्याग करें और अपने काम पर फोकस करें इससे आप लाभ के कई अवसर का फायदा उठा सकते हैं। आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

​मिथुन राशि:-

के लिए दिन लाभकारी रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज आप सजग दिखेंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आप आज रचनात्मक क्षमता और बुद्धि कौशल से लाभ पा सकेंगे। जो लोग अकाउंट और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना खास ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। ​

कर्क राशि :-

के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में किए गया प्रयास भी आज आपका सफल होगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज अनुकूल रहेगी, वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज कुछ बिल भी चुका सकते हैं। आज कर्क राशि के छात्रों को अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। घर गृहस्थी की कुछ समस्या को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें। ​

सिंह राशि :-

के जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बनाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका मान सम्मान बढेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेन-देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। घरेलू जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम बनेगा। आज बाहर का खाना खाने से परहेज रखें, उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को 11 अथवा 21 दूर्वा चढ़ाएं। ​कन्या राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

कन्या राशि :-

के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। शिक्षा और रचनात्मक कार्यो में आज आप रुचि लेंगे। न्यायिक क्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के काम में आज तेजी आएगी। आपको आज कोई खुशखबरी भी मिेलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपके आनंद का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका सामान्य रहेगा। कमाई के साथ खर्च का भी योग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशी मिलेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

​तुला राशि:-

के जातकों को विवादित विषयों से बचना चाहिए तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी विवादित विषय में उलझने से बचना चाहिए। आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो लोग आपको गलत समझ सकते हैं। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है इस बात की भी आशंका है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। आज आप घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय आप अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिताएंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शिक्षा के काम से जुड़े तुला राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और गाय को चारा खिलाएं।

​वृश्चिक राशि:-

वालों को आज नई जिम्मेदारी मिलेगी वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाइयों और पिता से सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जो आपकी परेशानी बन सकती है। लंबे समय से यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

​धनु राशि :-

वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। आपके अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। आपको आज नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। अगर आपके संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज बात आगे बढेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आप आज सहयोग पा सकेंगे। आज आप निवेश के बारे में भी प्लान कर करते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

​मकर राशि:-

वालों को कमाई का अच्छा मौका मिलेगा मकर राशि के जातक आज बुधवार का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला है। आपको आज बिजनस में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपके घर आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आज घर की जरूरतों को लेकर खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च होने का योग बना हुए है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आपको कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से कहासुनी हो सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि:-

वालों की प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्घि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आनंद के पल बिताएंगे। बिजनेस में आज आपको परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रह हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि:-

वालों का भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा आज मीन राशि के जातक का दिन सुखद और शुभ रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपका साथ देगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और पूर्व सहयोगियों की मदद से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा। आपको आज माता पिता से आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। सेहत के मामले में भी धन व्यय होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Related Post