Latest News

आज आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines June 27, 2024, 7:28 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 06, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 14, जिल्हिजा 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 जून सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि सायं 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। गर करण प्रातः 07 बजकर 48 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 32 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 35 मिनट तक।

भद्राकाल का समय शाम में 6 बजकर 39 मिनट से अगले दिन (28 जून) को 5 बजकर 29 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

उपाय : -

भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर कलावे की बत्ती के साथ घी का दीपक जलाकर रखें।

Related Post