Latest News

आज आषाढ़ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

Neemuch headlines June 26, 2024, 6:47 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 05, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, पंचमी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 13, जिल्हिजा 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 26 जून सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग प्रातः 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।

चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर। सूर्यास्त का समय :-

शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

उपाय : -

आज गणेशजी को मोदक चढ़ाएं और दूर्वा अर्पित करें।

Related Post