Latest News

आज कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Neemuch headlines June 24, 2024, 6:39 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्णा, तृतीया, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 11, जिल्हिजा 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 जून सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय : -

सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक।

भद्राकाल का समय दोपहर में 2 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक।

उपाय :-

आज शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें। 

Related Post