Latest News

आज वट पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch Headlines June 21, 2024, 8:02 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 31, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ला, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 08, जिल्हिजा 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 जून सन् 2024 ई।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 06 बजकर 19 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग सायं 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 19 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा पक्ष), श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।

इसके बाद रात में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक।

आज का उपाय :-

देवी लक्ष्मी का गुलाब का फूल अर्पित करें।

Related Post