Latest News

मेष मिथुन और तुला राशि पर भाग्य है मेहरबान, धन योग से पाएंगे अप्रत्याशित लाभ, पढ़े आज का राशिफल

Neemuch Headlines June 18, 2024, 6:00 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन मंगलकारी रहेगा। सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज आपको पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और साझेदारी के काम में आप सफलता पाएंगे। आज का दिन आपके व्यापार में नई तरक्की लाएगा और आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको आज लाभ मिलने का योग है। आपके पिता के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में लाभ की प्रबल संभावना है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे और मान सम्मान पाएंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता होगी। आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको शिवजी का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। ​

वृषभ राशि :-

आज आर्थिक मामलों में संयम से चलना होगा। साथ ही आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से भी अलर्ट रहने की जरूरत है। वैसे आज किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। आज मित्रों और परिवार के साथ यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों का आज आपको समाधान मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से आज आपको धन का लाभ मिल सकता है। आज भाग्य आपका 72 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि :-

आज का दिन करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखना होगा क्योंकि आपकी कोई बात आपके किसी करीबी को बुरी लग सकती है। वैसे आज आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का संचार होना आपकी लव लाइफ और संतान के लिए अच्छा है। आज आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी साथ ही लव लाइफ में प्रेमी के साथ आज आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। जे लोग नया कारोबार व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। निवेश के मामले भी आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा।पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेना का मौका मिलेगा। आज भाग्य आपका 76 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ​

कर्क राशि :-

आज का दिन लाभप्रद रहेगा। लेकिन आज सितारे कहते हैं कि आपको व्यवहार और बातों में गंभीरता बनाए रखने की जरूरत है। आपके लिए जरूरी है कि आपको अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहना होगा, तभी आपको अपने काम में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। आज आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि इससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आज आपका खर्च बढेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ​

सिंह राशि :-

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है ऐसे में आपको क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भाइयों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी चली आ रही परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं, लेकिन आपको आज अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। धर्म कर्म और दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी और इन पर भी आपका पैसा खर्च हो सकता है। आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत साथ दे रहा है। लाल चंदन का तिलक लगाएं और बजरंगबाण का पाठ करें। ​

कन्या राशि :-

ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग बीते दिन से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। आपको आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और कुछ रचनात्मक कार्य भी आज कर पाएंगे। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाईय़ों और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज अध्यात्मिक विषयों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं। ​

तुला राशि :-

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक और सुखद रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज प्रतिष्ठा और लाभ का अवसर मिलेगा। आपको आज किसी पूर्व में किए काम को लेकर तारीफ मिल सकती है। यदि आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका अंत होगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक दिशा में भी अनुकूल परिवर्तन होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। आज भाग्य आपका 91 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीराम चालीसा का पाठ करें आपके लिए शुभ रहेगा।

​वृश्चिक राशि :-

आपकी लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है उनकी समस्या भी दूर होगी। आपकी राशि से आज बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है तो आज साझेदारी के काम में आपको संभलकर चलना होगा। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से आज आपका मन उत्साहित होगा। आज शाम आपके घर किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके खर्चे आज बढ़ सकते हैं। आज भाग्य आपका 65 प्रतिशत साथ दे रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह शाम करें। ​

धनु राशि :-

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपके लिए करियर में लाभ का सृजन कर रहा है। रोजगार के क्षेत्र में जो रुकावट चल रही थी आज वो दूर होंगी और आपको आज कुछ नया अवसर भी मिल सकता है। आज आपकी राशि में छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बना हुआ है। व्यापार में आपको आज लाभ के मौके मिलेंगे लेकिन आपको इसके लिए अधिक परिश्रम भी करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको माता-पिता से भी स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और शुभ कार्यों पर धन खर्च का योग बन रहा है। आज भाग्य आपका 65 प्रतिशत साथ दे रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

​मकर राशि :-

आपके कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होग। आपके लिए आज यह भी जरूरी है कि अपने काम से काम रखें और बिना मांगे किसी को भी कोई सलाह न दें। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन मौज मनोरंजन में अधिक लगेगा इससे शिक्षा में परेशानी आएगी। आज आपको पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी है गैर जरूरी खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आपको आज जीवनसाथी की ओर से उपहार मिलने का भी योग है। आज भाग्य आपका 75 प्रतिशत साथ दे रहा है। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें और बच्चों में वितरित कर दें। ​

कुंभ राशि :-

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हें कि आज आप भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपके संपर्क में भी आज वृद्धि होगी। आपकी बौद्धिक और स्मरण क्षमता का विकास होगा जिसका आप आज लाभ भी पा सकेंगे। ननिहाल पक्ष से आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आप लाभ पा सकेंगे। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और शिव मंत्र का जप करें।

​मीन राशि :-

आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आपका कोई संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आप कोई नया कारोबार व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में आज धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। बजरंगबाण का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Related Post