Latest News

मेष, कर्क और तुला राशि के लिए मंगलकारी दिन, चंद्र मंगल योग से पाएंगे धन लाभ पढ़े आज का राशिफल

Neemuch Headlines June 11, 2024, 7:44 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन परिवार के सदस्यों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। आपको दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आय में आज वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आपको संयम से चलना होगा। आज सरकारी धन मिलने के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन शाम के समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सामाजिक कार्य के प्रति आपकी भागीदारी बढ सकती है जिससे प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको लाभ मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

वृषभ राशि :-

आपको अपने बच्चों के अच्छे व्यवहार और उनकी सफलता के कारण यश और प्रसन्नता दोनों प्राप्त होगी। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपके काम आएगा। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्योंकि खर्च का योग बना हुआ है। लव लाइफ में आज सुखद अनुभव प्राप्त होगा। आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज का समय भगवान के दर्शन और शुभ कार्यों में व्यतीत होगा। आपके बौद्धिक क्षेत्र का विकास भी आज होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। ​

मिथुन राशि :-

आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधिकार क्षेत्र में खूब उन्नति होगी, जो लोग सरकारी काम से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन सितारे आज कहते हैं कि, काम और लेन-देन में सावधानी बरतें, लापरवाही से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल है, आज किसी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को आज नकदी की कमी के कारण परेशानी हो सकती है, आर्थिक फैसले संयमित भाव से लें। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

​कर्क राशि :-

सितारे आज आपके लिए उन्नति और सफलता का सवेरा लेकर आए हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा जिसका आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सफल होंगे, इसलिए आज पिता से सलाह लेकर ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। काम की व्यस्तता के बीच भी आज आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा और प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको धन उधार देने और लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार से संबंधित यात्रा आज सफल रहेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। ​

सिंह राशि :-

जो लोग व्यापार करते हैं, आज उनके व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे साथ ही आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपके ऊपर आज काम की नई जिम्मेदारी भी आने वाली है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। भाइयों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। किसी सोचे हुए काम में आज सफलता मिलने की भी आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें। ​

कन्या राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वैसे पारिवारिक जीवन में आज छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, लेकिन आज किसी भी तरह का निवेश करें तो सभी पक्षों को समझकर ही कोई फैसला लें। आज शाम को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। छात्र आज कुछ करने और सीखने का प्रयास करेंगे और प्रोत्साहन पाएंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

​तुला राशि :-

ससुराल पक्ष के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपको अपने काम में सतर्क रहना होगा और कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपनी वाणी और अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति से आपका मतभेद हो सकता है। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज सोच-समझकर काम करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सितारे कह रहे हैं कि आज सेहत की अनदेखी से बचें, रक्तचाप और शुगर की समस्या जिन्हें है उनको अपना विशेष ध्यान रखना होगा। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें। ​

वृश्चिक राशि :-

आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और लाभ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उनके पद और अधिकारों में आज वृद्धि हो सकती है। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन भी करेंगे जिसकी वजह से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। संतान के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अटके हुए काम आज किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। लेकिन आपके तारे कहते हैं कि साझेदारी में किए जाने वाले कामों में सावधानी बरतें। आपके साहस और पराक्रम के कारण आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

​धनु राशि :-

आप आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वैसे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कुछ नया करने और जानने का मौका मिलेगा। आप किसी कोर्स में दाखिला भी आज ले सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो आज आपको मिल जाएगा। कारोबार में आज नए विचारों पर काम करने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। लव लाइफ में आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। ​

मकर राशि :-

जीवनसाथी के साथ आपको सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। शारीरिक शक्ति और उत्साह में वृद्धि होगी। आप कुछ रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रुचि लेंगे, ऐसे में अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी की भी मदद करनी होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आपको आज करने होंगे। आज आप कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए सतर्क रहना आपके लिए हितकारी रहेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश करने का भी प्लान कर सकते हैं। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​कुंभ राशि :-

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में धैर्य और लगनशीलता से काम पर ध्यान देना होगा क्योंकि लापरवाही से आज आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल बिताएंगे और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग कारोबार में विस्तार करना चाह रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी का सानिध्य और सुख बना रहेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

मीन राशि :-

आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। जो लोग अपने कारोबार के विस्तार का प्लान कर रहे हैं उनको लोन संबधी काम में आज सफलता मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष आज बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनस में आज आप जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन भाग्य आपको इसमें सफल बना सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज गूढ़ विषयों को समझने में सफलता मिलेगी। आपको आज अपनी सेहत के प्रति लापरवाही से बचना होगा, पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

Related Post