Latest News

आज कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक पर भाग्य रहेगा ज्यादा मेहरबान, पढ़े आज रविवार को बाकि राशियों का हाल

Neemuch Headlines June 9, 2024, 7:29 am Technology

मेष राशि :-

आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज अपने प्रयास और कार्य में पूरी सफलता मिलेगी। आप आज बच्चों की चाहतों को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे और कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कारोबार और कामकाज के मामले में दिन आपका सामान्य रहेगा। मित्रों और पड़ोसियों से आज आप सहयोग पा सकते हैं। किसी पुराने मित्र या परिचित के साथ आज मिलना भी हो सकता है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें और सूर्य देव को जल अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि :-

आपका दिन आज खर्चीला रह सकता है। आपको आज कुछ पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने लिए आगे आना होगा और पेंडिग कार्य को निपटाना होगा। किसी निकट संबंधी को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है जिसे आप आज बातचीत से हल कर सकते हैं। माता और परिवार के सदस्यों को कहीं धार्मिक यात्रा अथवा घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बिना मांग आज किसी को सलाह न दें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आप आज सुख सुविधा की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आपको आज यह ध्यान ऱखना होगा कि अतिउत्साह से आपका नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम और धैर्य से हर काम को करने का प्रय़ास करें। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करना होगा, बेहतर होगा कि आप आज किसी को बिना मांगे सलाह न दें। आपने काम पर फोकस करें। कारोबार में कमाई अच्छी होगी। छात्रों की रुचि पढ़ाई में कम रहेगी इसलिए आपको मन को संयमित रखना होगा। ससुराल और ननिहाल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​कर्क राशि :-

आपका जीवन आज आनंद में बीतेगा। पारिवारिक जीवन आज आपका खुशहाल रहने वाला है। आप आज किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपका प्रभाव और महत्व भी आज बढेगा। अच्छी बात यह है कि आज आपको घर के बड़ों के साथ घर के छोटों से भी अपेक्षित सहयोग मिलता दिख रहा है। आप आज किसी फैसले और काम को टाल सकते हैं क्योंकि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहेंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। ​

सिंह राशि :-

आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आप आज दिन के आरंभ से ही सक्रिय नजर आएंगे। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढकर भाग ले सकते हैं। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन किसी से कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर विचार कर कर लें। आपके घर पर आज किसी मित्र या मेहमान का भी आगमन हो सकता है। आपकी कोई खोई हुई चीज मिल जाने से आपको खुशी मिलेगी। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। कहीं से आपको आज अचानक लाभ भी मिल सकता है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और लाल गाय को रोटी खिलाएं। ​

कन्या राशि :-

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन और तनाव देने वाला रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। सेहत में भी आज आप नरमी महसूस कर सकते हैं। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। वैसे आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक क्षमता में निखार आने का आप फायदा उठा सकते हैं। आपके लिए आज की अच्छी बात यह रहेगी कि परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आज आप कोई फ्यूचर प्लान बना सकते हैं। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और लाल चंदन का तिलक करना चाहिए।

​तुला राशि :-

आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग लेकर नाम और यश कमा सकते हैं। आपको आज मित्रों और निकट संबंधियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। कोई सोचा हुआ आपका काम आज पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि किसी भी बाहरी अनजाने व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें नहीं तो धोखा मिल सकता है। आप आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं। ​

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य परिवार और मित्रों के सहयोग से पूरा हो सकता है। किसी डील में आज आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज कारोबार में खूब कमाई मिलने वाली है। सुख सुविधा के साधनों पर आज आप धन खर्च करेंगे। ननिहाल और ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। बीमार जातकों की सेहत मे आज सुधार दिखेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

​धनु राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हें। पिता और घर के वरिष्ठजनों से आपको आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी कोई चली आ रही परेशानी और चिंता भी दूर होगी। आप आज घर के लोगों की खुशी के लिए कोई भौतिक सुख साधन की खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। छात्र आज पढ़ाई पर ध्यान कम लगाएंगे क्यों इनका मन आज मौज मनोरंजन में रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल और शक्कर का दान करें। ​

मकर राशि :-

आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है लेकिन आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी परेशानी भी दूर होगी। वैसे आपके लिए आज सलाह है कि आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। आपके सितारे कहते हें कि आज आपके परिचय का दायरा बढ़ेगा और आपके संपर्क सूत्र बढेगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलेगा। बिजनस में आपको सामान्य रूप से लाभ भी मिलेगा लेकिन आपको आज वाहन और घर की व्यवस्था पर धन भी खर्च करना होगा। सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल और दूध मिलाकर अर्पित करें, तुलसी चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि :-

आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने वाली है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और सद्भाव बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बिजनस कर रहे लोगों के किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी किसी योजना के सफल होने से आपको आज लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। आप आज अपने शौक के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों और परिवार के साथ आज सुखद पल बिताने का भी आपको मौका मिलेगा और रुचिकर खान पान का आनंद ले सकेंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें और पीला चंदन लगाएं।

​मीन राशि :-

आज का दिन आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के बातों और व्यवहार से आपको हैरानी भी होगी और मन भावुक भी होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको खुशी मिलने वाली है। कार्यस्थल की किसी चिंता से आज आपको राहत मिलेगी। बिजनस में कमाई अच्छी रहेगी और मन आनंदित होगा। लेकिन आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से खुशी और लाभ मिलने का योग है। लेनदेन के मामले में सतर्क रहें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक भी करें।

Related Post