Latest News

इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज 8 जून 2024 के सोने-चांदी ताजा के रेट

Neemuch Headlines June 8, 2024, 10:51 am Technology

इस हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद आज, 7 जून 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी महंगे हो गए हैं।

सोना वायदा शुक्रवार, 24 मई को 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

सोने की कीमतें :-

HDFC Securities के अनुसार, आज भारतीय सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोना महंगा होकर 73,650 रुपये का हो गया है। मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के अनुरूप यह वृद्धि देखी जा रही है।

चांदी की कीमतें :-

चांदी की कीमत में भी मजबूती आई है और अब यह 95,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। HDFC Securities ने जानकारी दी है कि पिछले सत्र में यह 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लगातार दूसरे सत्र में चांदी की कीमत में 2,600 रुपये की बढ़त देखने को मिली है।

सोना-चांदी की शुद्धता के अनुसार आज की कीमत :-

सोना 999 72,757

सोना 995 72,466

सोना 916 66,645

सोना 750 54,568

सोना 585 42,563

चांदी 999 90,407 रुपये/किलो

विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें :-

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से 6 डॉलर ज्यादा है। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ 31.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई है। गुरुवार को यह 30.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोना-चांदी खरीदने का सही समय :-

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। अपडेटेड सोने-चांदी की कीमतें जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

सोने की शुद्धता की पहचान:-

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर :-

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान :-

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related Post