Latest News

मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए आज मंगलकारी दिन, वेशी योग से पाएंगे लाभ का मौका

Neemuch headlines August 19, 2025, 6:26 am Technology

मेष राशि :-

आज मंगल और चंद्रमा का केंद्र योग लाभदायक होगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आपको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने पसंदीदा विषयों में सफलता मिलेगी और शिक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं और आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको अपने प्रेम जीवन के रहस्यों को उजागर करने और रिश्तों को स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है। आज आप हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको अपनी सफलता के लिए खूब प्रशंसा मिलेगी और आपको अपने काम पर गर्व होगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि :-

आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेग। आपको आज कुछ पारिवारिक उलझन और परेशानियों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन भी आपका आज खर्चीला रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना होगा लेकिन कमाई में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। परिवार और दोस्तों के साथ आज आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे।

मिथुन राशि :-

आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज काम में बड़ी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपने काम में लगातार मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको अपने काम के सिलसिले में आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान दें।

कर्क राशि :-

आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम में अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भी आज आपको अपने किसी फैसले की वजह से नुकसान हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको पिता और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिल सकता है इसलिए परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। कोई अधूरा काम आपका आज पूरा हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आज भाग लेने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना आज लाभदायक होगा।

सिंह राशि:-

आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपका सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको अधिक परिश्रम भी करना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में आपका कोई काम फंसा है तो आज किसी अपरिचित व्यक्ति की मदद से आपका काम बन सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि:-

आज मंगलवार का दिन बेहद मंगलकारी रहेगा। आपको आज कुछ ऐसी खुशी मिल सकती है जो यादगार रहेगी। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और इससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। शिक्षा के मामले में कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

तुला राशि:-

आज का दिन सफलतादायक होगा। मेहनत का आपको पूर्ण प्रतिफल मिलेगा। कार्यस्थल पर आज आपको सावधान रहना होगा विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। आज आपको हर बात पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, आप शांत रहकर परिवार के बीच किसी भी विवाद से बच सकते हैं। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन कमाई भी बनी रहेगी जिससे आर्थिक पक्ष आपका आज संतुलित बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपको अपने दैनिक कामकाज में सजग और सतर्क रहना होगा। सेहत के मामले में दिन नरम गरम रह सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में आज व्यस्त रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, बेहतर होगा आय और खर्चों का एक बजट बनाएं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आप आनंद लेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ आज आपके लिए लाभदायक होगा।

धनु राशि :-

आज का दिन लाभदायक होगा। कोई पुराना निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आज अच्छी कमाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो आज वह सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। यदि आपके कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं और आपके बीच प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होग। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मकर राशि:-

आज सितारे बताते हैं कि,आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको अपने काम में आज बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मकर राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जो लोग शिक्षण संबंधी काम करते है उनके लिए भी आज का दिन लाभदायक रह सकता है। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिल सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको उपचार और परहेज का पूरा ध्यान रखना चाहिए। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा। ​ आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

कुंभ राशि:-

आज मंगलवार का दिन बेहद मंगलकारी रहने वाला है। आज आपको कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। आपका अपने रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शाम को आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। महिलाओं को आज घर की वरिष्ठ महिलाओं से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

मीन राशि :-

आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना होगा। दिन के दूसरे भाग में आज अचानक से कुछ नया काम आपको मिल सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, आपकी कोई पुरानी समस्या आज फिर से उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहकर्मी की वजह से आपको आज तनाव मिल सकता है। छात्रों का मन आज विचलित होगा जिससे काम में अरुचि हो सकती है। किसी सगे संबंधी से आपको आज सहयोग और उपहार मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज सफलता मिलेगी।​ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक करें, साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा।

Related Post