जावद। जावद विधानसभा में जमीन स्तर से जुड़े हुए विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय कांग्रेस नेता समंदर पटेल के समर्थकों कांग्रेस जनो ओर समंदर पटेल मित्र मंडल द्वारा दिनांक 21 अगस्त को जावद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी ही गर्मजोशी से विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती का स्वागत किया जाएगा।
समंदर पटेल ने बताया कि तरुण बाहेती अपने नाम के अनुरूप युवा सोच का उदाहरण है जो जिले के समस्त कांग्रेसजनो को एक साथ लेकर चलने का हुनर रखते है। बाहेती ओर पटेल एकसाथ होकर क्षेत्र में सोए हुए कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ को एकजुट करते हुए उनमे जान फूंकने का काम करेंगे।
श्री बाहेती का स्वागत सर्वप्रथम प्रातः 11 बजे सिंगोली गांधी भवन में होगा इसके पश्चात 01:00 बजे रतनगढ़ ओर दोपहर लगभग 2:30 बजे डीकेन इंडियन पेट्रोल पंप के पास किया जाएगा। इसके पश्चात शाम लगभग 4:30 बजे तक रावला कुआं बालाजी मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समंदर पटेल मित्र मंडल द्वारा स्वागत अभिनंदन का आयोजन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी सिंगोली, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी रतनगढ़, नगर कांग्रेस कमेटी डीकेन एवं ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी जावद ने क्षेत्र में समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को विधान सभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया है।