Latest News

मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि को आज मिल रहा लक्ष्मी देवी की कृपा का लाभ, अनफा योग है मेहरबान

Neemuch headlines June 7, 2024, 7:56 am Technology

​मेष राशि :-

वालों का लंबे समय से रुका काम बनेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आज आज साहसिक निर्णय लेकर कमाई और उन्नति पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आज हैरान कर सकते हैं। विरोधी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करे।

​वृषभ राशि :-

वालों को संपर्क वृद्धि से लाभ बढ़ेगा आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वराशि में विराजमान आपको आज खूब लाभ दिलाने वाले हैं। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन आपको आज परिवार की ओर से पूरा सपोर्ट बना रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपका यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह भी दूर हो जाएगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपके सामाजिक कार्य और संपर्क में वृद्धि होने का भी योग है। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि :-

वालों को नौकरी में आगे बढने का मौका मिलेगा आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीद सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। आपको आज कार्यक्ष में अधिकारी वर्ग का भी सपोर्ट मिलेगा। वैसे आपको आज लालच में भी फंसने से बचना होगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलती नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों और विचारों पर ध्यान देना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। ​

कर्क राशि :-

वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में हर निर्णय आपको आज संभलकर लेना होगा। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करने की कोशिश में रहेंगे। आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे आप तारीफ पाएंगे। यदि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित थे तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। प्रतियोगिता में आप आज सफल हो सकते हैं। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। ​

सिंह राशि:-

के जातक बढ़ते खर्च से चिंतित होंगे सिंह राशि के जातकों के लिए आज का आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आप आज बिना प्लान के कुछ बड़े खर्च कर सकते हैं। साथ ही आज आपके तारे कहते हैं कि लेन-देन के मामले में अपने आंख-कान खुले रखें। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे उनकी इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही है। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे। लेन-देन के मामलों में आज अपने आंख-कान खुले रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। आज किसी बड़े निवेश में हाथ न आजमाएं, अन्यथा पैसा फंस सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​कन्या राशि :-

वाले आज बुद्धि से कमाई करेंगे आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने का होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आप आज कुछ कर गुजरने का प्रण ले सकते हैं। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आपको कोई नया काम करने की सलाह भी दे सकता है। आपको अपनी कोई भी गलती दोहरानी नहीं है इस बात का आपको आज ध्यान रखना होगा और हर काम में आपको अतिरिक्त सतर्क होना पडेगा। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​तुला राशि:-

वालों का पारिवारिक संबंध बेहतर होगा आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। परिवारजनों के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा और आपको आज सभी से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक संबंध में आज बेहतरी आएगी, आप किसी तीर्थ यात्रा या घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या बेहतर बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो इसकी वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें। ​

वृश्चिक राशि :-

वालों को भाग्य का साथ मिलेगा भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई सलाह देता है तो बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी की बातों को समझना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि:-

के जातकों को लाभ का मौका मिलेगा धनु राशि के लिए आज के सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है इसलिए आपको आज बड़ो निर्णय बहुत ही सोचकर लेना होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग लेना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है जिससे मन आपका आनंदित होगा। व्यापार में आपको छोटे-मोटे मुनाफे के मौके मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए लाभकारी होगा। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​मकर राशि :-

वालों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है आज शुक्रवार का दिन आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना लेकर आया है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में नए मेहमान के आगमन होने से ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखना होगा, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आज सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को लाभ का अवसर मिलेगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है जिसे आप टीम वर्क के जरिए उसे आसानी से पूरा कर पाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें। ​

कुंभ राशि:-

वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा कुंभ राशि के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आपको आज हर काम में बहुत ही सतर्क रहना होगा। आज का दिन आपके लिए लेन-देन में सावधानी बरतने का रहेगा। अगर आप जल्दबाजी दिखाएंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको डरना नहीं चाहिए। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप चतुराई से मात दे पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपनी इच्छाएं व्यक्त कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाएं।

​मीन राशि:-

वालों को आज चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज सुबह से काम को निपटाने के प्रयास में रहेंगे। आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। पिता से तालमेल बनाकर रखे आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी तो आज उसमे राहत मिलेगी। सितारे कहते हैं आज आप लव लाइफ में परंपरा से हटकर कोई निर्णय ले पाएंगे। आज आपकी जीवनशैली में भी सुधार होगा। अगर कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर रही है तो आज उपचार में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा पाने का प्रय़ास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Related Post