Latest News

आज वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines June 6, 2024, 8:39 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 16, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 23, जिल्काद 28, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। रोहिणी रात्रि 08 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। चतुष्पद करण प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

शनैश्चर जयंती, वट सावित्री व्रत (अमावस्या पक्ष) भावुका अमावस्या।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

इसके बाद रात में 11 बजकर 19 मिनट से 12 बजे तक।

भद्राकाल का समय दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज वट वृक्ष की कम से कम 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करें।

Related Post