Latest News

आज कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines June 5, 2024, 7:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 15, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्काद 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर। सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 16 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक गुलिक काल।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

इसके बाद भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय :-

दुर्गा 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

Related Post