Latest News

कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों को आज मिल रहा सर्वार्थ सिद्धि योग का फायदा, देखें आज के सितारे

Neemuch headlines June 2, 2024, 7:46 am Technology

मेष राशिफल:-

नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर पर किसी मेहमान के आगमन से आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म करेंगे। जीवनसाथी के लिए कुछ नए आभूषण और उपहार आदि ला सकते हैं। आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। कारोबार में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

वृषभ राशिफल: -

काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है, जिसमें काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। आप अपनी सोच से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। बड़े मुनाफे के चक्कर में आपको कोई भी छोटा मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को किसी बरगद पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिख दें। इसके बाद बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।

मिथुन राशिफल:-

घरवालों से जरूरी चर्चा करेंगे मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य बनाए रखने का दिन होगा। कार्यस्थल पर शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन वे असफल होंगे। अगर आप किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे समय पर पूरा करें। लेनदेन के मामले में आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी, अन्यथा वे आपको झूठा साबित कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी सदस्य मौजूद रहेंगे और उनके साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशिफल: -

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ वरिष्ठ लोगों से मिलकर आप अपनी किसी समस्या का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

सिंह राशिफल:-

अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और अन्य गतिविधियों में शामिल न हों, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। किसी मित्र से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

कन्या राशिफल: -

धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे भाग्य की दृष्टि से कन्या राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि जागृत होगी और आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। एक से अधिक स्रोतों से पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े लक्ष्य की चाह में छोटे लक्ष्य को हाथ से मत जाने दे। साझेदारी में कोई काम करने से आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल:-

प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, आपको लापरवाही बरतने से बचना चाहिए और खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। व्यापार में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया जाएगा और अचानक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और बच्चों का विकास देखकर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज खत्म हो जाएगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशिफल: -

खानपान में सावधानी बरतें वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपने खानपान में सावधानी बरतें और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें, अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शुभ समाचार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और विदेश यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। किसी पुरानी गलती के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और शाम के समय लव पार्टनर के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल:-

मेहनत का पूरा फल मिलेगा धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। बिजनस करने वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें समय पर पूरा कर लेंगे। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में अगर किसी सदस्य के साथ कोई अनबन चल रही है तो आज खत्म हो जाएगी और सभी सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मकर राशिफल: -

प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। धन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखना चाहिए, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। कला कौशल में निखार आएगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापारी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी खास रिश्तेदार के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा और नए नए पकवान भी बनाए जाएंगे। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

मीन राशिफल:-

जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे और परिवार की जिम्‍मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपके अंदर सहयोग की भावना भी बनी रहेगी। आपको कोई महत्वपूर्ण बात गुप्त रखनी होगी, अन्यथा वह बात लोगों के सामने आ सकती है। सायंकाल का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं। कुंभ राशिफल: व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान रखेंगे कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे और व्यक्तिगत मामलों पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे। किसी भी कार्य को करते समय आपको उसकी नीति और नियमों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ व्यतीत होगा। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

Related Post