Latest News

आज इस बर्ष का पहला बड़ा मंगल, जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के समय

Neemuch Headlines May 28, 2024, 7:47 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 07, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 15, जिल्काद 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मई सन् 2024 ई।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ।

तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 7 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

इसके बाद 11 बजकर 17 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज सुंदरकांड का पाठ करें।

Related Post