Latest News

आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines May 21, 2024, 8:27 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 31, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 08, जिल्काद 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 46 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ व्यतिपात योग मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्री नृसिंह जयंती।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 7 बजकर 7 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त : -

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक।

इसके बाद 11 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक।

आज का उपाय : -

एक नारियल बांधकर हनुमानजी का मंदिर में जाकर रख दें।

Related Post