Latest News

आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines May 20, 2024, 7:00 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 30, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 07, जिल्काद 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 59 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 46 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 59 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 35 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

सोम प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर। सूर्यास्त का समय : शाम में 7 बजकर 7 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 29 मिनट से 4 बजकर 24 मिनट तक।

आज का उपाय : -

सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध और गंगाजल से जलाभिषेक जरुर करें।

Related Post