Latest News

आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines May 19, 2024, 7:41 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 29, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मोहिनी:- एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 7 बजकर 7 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।

इसके बाद भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 28 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय :-

लाल गाय को गुड और रोटी खिलाएं और सूर्य पुराण का पाठ करें।

Related Post