Latest News

आज ही के दिन भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म। देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines May 15, 2024, 7:36 am Technology

15 मई की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेबार ब्यौरा इस प्रकार है!

1242: दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817: समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।

1907: भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1923: जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।

1935: मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940: दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1967: बॉलिवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।

1993: भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।

1995: एलीसन हारग्रीब्स बिना आक्सिजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999: कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।

2002: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2005: 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008: श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008: भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

Related Post