Latest News

आज ही के दिन नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines May 12, 2024, 6:23 am Technology

12 मई की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज है। देखें आज का इतिहास...

1459 में राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

1666 में पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1784 में पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।

1847 में विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1915 में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1965 में इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1993 में हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।

2002 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे।

कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

2008 में चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।

2008 में जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।

2010 में लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।

2015 में नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।

Related Post