Latest News

वृषभ, सिंह और कन्या राशि सहित इनको मिल रहा सर्वार्थ सिद्धि योग का फायदा, देखें बाकी राशियों का हाल पढ़े आज का राशिफल

Neemuch Headlines May 5, 2024, 7:47 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर आप अपने से छोटों की गलतियां माफ कर देंगे और कुछ नए संपर्कों से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सुबह से एक के बाद एक नई सूचनाएं मिलती रहेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो वह दूर हो जाएगी। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

वृषभ राशि :-

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर धन संबंधी कोई योजना बनाते हैं तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। व्यापारियों के धन में अच्छी वृद्धि होगी और किसी व्यापारिक पार्टी पर रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। यदि आप किसी अच्छे लाभ के लिए धन निवेश करेंगे तो वह भी आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें, अपनी सेहत का ध्यान रखें। कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है। माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ जरूरी बातचीत करेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि :-

आज का दिन खास उपलब्धि लेकर आने वाला है। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। खान-पान पर ध्यान देना होगा, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, अपने अपने क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलेगी। व्यापारी कार्यस्थल पर आप कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि :-

आज का दिन कड़ी मेहनत से भरा रहने वाला है। अधूरे कार्य आज पूरे हो जाएंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। आज आप अपनी कलात्मक कुशलता से अच्छी जगह बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। संतान के विकास को देखकर मन प्रसन्न होगा। विलासिता से जुड़ी कुछ वस्तुएं भी खरीद सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य आश्चर्यचकित हो जाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

कन्या राशि :-

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे और धन वृद्धि के शुभ संकेत भी मिलेंगे। विदेश से आयात-निर्यात का बिजनस करते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

तुला राशि :-

सप्ताह का पहला दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर की ऊर्जा के कारण आप अधूरे काम को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे, जिसमें सफल भी होंगे। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। भाग्य का साथ मिलने से नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही है। आपके सांसारिक सुखों के साधन बढ़ेंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपकी सेहत में अच्छा सुधार आएगा। सायंकाल के समय पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे-छोटे लाभ के मौके नहीं चूकने चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी की मनोकामना पूरी होने के कारण आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और एक के बाद एक शुभ समाचार आपको सुनने को मिलते रहेंगे। रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और घर पर नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा और परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहेगी। सायंकाल के समय दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

धनु राशि :-

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी चाहिए, जिससे आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आप आज लोगों से किए गए वादे आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा हर जगह फैलेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे तरक्की होगी। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

मकर राशि :-

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर बच्चों का शोर शराबा लगा रहेगा। यदि आपने अपना पैसा सट्टा या शेयर बाजार में निवेश किया था तो भविष्य में आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। लक्ष्यों को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा वे समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा ये बड़ी बीमारी में बदल सकती हैं। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंग। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को तीन झाड़ू खरीदें और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पास के मंदिर में रख दें।

कुंभ राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी संबंधी मामलों में फंस सकते हैं। किसी सदस्य के सेवानिवृत्त होने से पारिवारिक रिश्तों में खुशियां आएंगी। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए अन्यथा आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अगर आप जल्दबाजी में फैसले लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें मुनाफा मिल सकता है। सायंकाल के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मीन राशि :-

आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा और व्यवसाय में रुके हुए सौदे फाइनल होने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। साथ ही परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। वैवाहिक जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो आज दूर हो जाएगी और रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। सायंकाल का समय बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

Related Post