Latest News

आज वैशाख कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल

Neemuch headlines May 2, 2024, 7:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 12, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 20, शव्वाल 22, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 54 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 33 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 6 बजकर 57 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :

राष्ट्रीय  ​​​​ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय :-

 चने की दाल आज विष्णु भगवान के किसी मंदिर में जाकर दान करें ।

Related Post