Latest News

आज वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines May 1, 2024, 7:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 11, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण अष्टमी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 19, शव्वाल 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आंरभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 54 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान गणेशजी को आज 21 शमी के पत्ते अर्पित करें।

Related Post