Latest News

कर्क, वृश्चिक और मकर राशि को मिलेगा आज लाभ, गुरु आदित्य योग रहेगा मेहरबान जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines April 21, 2024, 7:16 am Technology

मेष राशि:-

वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा लेकिन आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आप आज थकान और सुस्ती महसूस करेंगे, ऐसे में में आज दिन की शुरुआत सुस्त होगी। आपको अपने कामकाज में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आपके पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या मेहमान से मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको आज संचार माध्यम द्वारा कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर गृहस्थी में आज जीवनसाथी के मिलकर आप घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे लेकिन बच्चों की सेहत पर भी आपको ध्यान देना होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और पिता से आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि:-

वालों के लिए आज रविवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप मनोरंजक और खुशी के पल बिता पाएंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। काफी दिनों से जिस काम को आप टाले जा रहे थे आज उसे आपको पूरा करना होगा। जीवनाथी को शॉपिंग पर ले जाना होगा और साथ में अपने मुंह पर ताला लगाए रखना होगा। अगर टोकाटाकी अधिक करेंगे तो आपस में कहासुनी हो सकती है। आज आपको बच्चों के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा और आप उनकी शिक्षा और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के लिए यादगार रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध से सीचें और गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि :-

वालों के लिए आज रविवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लेकिन आज आपको कुछ अतिरिक्त काम का जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। आपको आज अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना होगा तभी आपके सभी काम पूरे हो पाएंगे। वैसे आज आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप अपने मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। आज विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है और आप अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। बिजनस में आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि :-

वालों के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आज आपको कुछ नए करने और सीखने का मौका मिलेगा। आपको किसी मित्र या संबंधी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाइयों की मदद से आज आप किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आपके परिवार और दोस्तों का सहयोग आज आपकी बहुत मदद कर सकता है। आप अपने काम में सफल हो सकते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप शौक और बच्चों की खुशी पर धन खर्च करेंगे। परिवार को आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। प्रेमी के साथ आज आप रोमांटिक शाम बिताएंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें

सिंह राशि :-

वालों के मन में आज कई तरह के विचार आते जाते रहेंगे जो इनको मानसिक रूप से उलझाए रखेंगे। परिवार से जुड़ा कोई मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप घर के बड़ों से आज अपनी समस्या के बारे में बात करें इससे आपको समस्या का समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग आज काम से समय निकालकर अपने पारिवारिक और घरेलू कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। आज बिजली के उपकरणों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपको अपने रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा और किसी संबंधी की मदद के लिए आगे आना होाग। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कन्या राशि:-

के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। इस राशि के जातकों आज अपनी पसंद का कुछ काम करने का मौका मिलेगा। आज रुचिकर खानपान की ओर भी आपका मन लगा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज आप रिश्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बच्चों की ओर से आज आपका मन प्रसन्न होगा। कारोबारियों को आज अपने काम में अच्छी कमाई होगी। जो लोग किराना और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी अच्छी कमाई होने वाली है। सितारे बताते हैं कि आज के दिन कन्या राशि के जातकों की रचनात्मक क्षमता भी बेहतर रहेगी जिसका लाभ इन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि :-

वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से अपना काम पूरा करने का मौका मिलेगा। परिवार का आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। आपके लिए आज जरूरी है कि आपको हर विषय पर अपनी राय देने से बचना चाहिए और अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, भावुकता और जोश में अधिक खर्च करने से आपको बचना चाहिए। आज आप अपनी किसी चाहत और शौक को पूरा करने की कोशिश करेंगे जिससे परिवार में कहासुनी भी हो सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​वृश्चिक राशि:-

वालों की आमदनी में आज वृद्धि होगी आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज कामकाज में अनुकूल बनी रहेगी। आपको आज अपने काम से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आज कमाई का ऐसा मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके बॉस और वरिष्ठ आपके काम की तारीफ कर सकते हैं और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और दिन भर आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यापार में नई योजनाएं अपनाने से आप अपने काम को आगे बढ़ा पाएंगे और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि :-

वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आज आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको कुछ अनिश्चितता और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे मानसिक परेशानी होगी। आज आपको अपनी कार्यशैली को समझने और सुधारने की जरूरत पड़ सकती है। आपको आज अपने पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों पर भी पूरा फोकस करना होगा नहीं तो आपके बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे आपको खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज बिजली के उपकरणों और वाहन पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव का जल अर्घ्य प्रदान करें।

मकर राशि :-

वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको आपको आज अपने प्रयास के अनुसार अच्छी सफलता मिलेगी। आज आपको अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम और शॉपिंग का भी आज आप लुत्फ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति और गॉसिप से बचना चाहिए और किसी से भी संचार माध्यम द्वारा ऐसी बात नहीं बताएं जिससे आपकी छवि को नुकसान हो। शाम का समय आपको अपने प्रियजनों के साथ बिता पाएंगे। आज विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और अपने व्यक्तित्व को और अधिक समृद्ध बनाने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ​

कुंभ राशि :-

के जातकों को संयम रखना होगा आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को जोखिम वाले के काम से बचना चाहिए। आज आपके कुछ मित्र भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं इसलिए समझदारी और संयम पूर्वक आपको करना होगा। आज आपके पास कई जिम्मेदारियां भी होंगी जिससे आपको थोड़ी मानसिक परेशानी भी हो सकती है। घरेलू कार्यों में आज आपको जीवनसाथी की मदद की जरूरत होगी। वाहन और बिजली के उपकरणों पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज खानपान संबंधी आदतों पर संयम बरतें और मांस मदिरा के सेवन से परहेज रखें नहीं तो परेशानी होगी। शाम के समय आज आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों और परिचितों से आज मेल मुलाकात भी होगी जो आपको मानसिक बल देगा। बिजनस के मामले में दिन लाभकारी रहेगा, हालांकि मानसिक तनाव बना रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भोलेनाथ के मंत्रों का जप करें।

मीन राशि:-

वालों के लिए आज रविवार का दिन सुकून भरा रहेगा। आज दिन की शुरुआत सुस्त लेकिन सुखद रहने वाली है। आपके घर किसी मित्र या परिचित का आगमन हो सकता। है। बच्चों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप अपनी दिनचर्या और खानपान की आदतों पर जरूर ध्यान दें क्योंकि इसकी अनदेखी करेंगे तो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर दिखेगा। आर्थिक मामलों में आज आपके लिए सितार बताते हैं कि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कोई भी काम अति उत्साह में आकर नहीं करें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पहचान का दायरा बढेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें, लाल गाय को गुड़ खिलाएं।

Related Post