Latest News

आज चैत्र द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Neemuch headlines April 20, 2024, 7:54 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 31, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 08, शव्वाल 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 42 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्रीविष्णु दमनोत्सव, अगस्त्य-अस्त।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शाम के समय पीपल के पेड़ के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Related Post