भगवान शिव की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा

प्रदीप जैन February 21, 2024, 10:36 am Technology

सिंगोली। वार्ड 15 अयोध्या बस्ती माधोविलास में मंगलवार को भगवान शिव की मूर्ति का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम दिन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली। सुबह 11 बजे भुतेश्वर महादेव मंदिर पर हवन कर मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन आदि क्रियाएं संपन्न की गई। इस उपरांत लाल पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने डी.जे.के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती व भगवान शिव की जय जयकारों के नारे लगा रही थी। कलश यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर पुराना बस स्टैंड होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वार्ड 15 मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंची कलश यात्रा में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक महानुभावों के साथ नगर के सभी धर्म प्रेमी महिला पुरुष बच्चे आदि शामिल रहे।

Related Post