झांतला में राजस्व सेवा अभियान शिविर का आयोजन संपन्न

एम डी मंसूरी February 16, 2024, 12:06 pm Technology

झांतला। ग्राम झांतला में 15 फरवरी 2024 को पंचायत भवन पर राजस्व सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामीणों को राजस्व से संबंधित तथा सामग्र ई केवाईसी के बारे में हल्का पटवारी प्रकाश शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई तथा राजस्व सेवा अभियान के तहत आवेदन प्राप्त हुए जिसमें नामांतरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, रास्ता विवाद आदि प्रकरणों का समाधान किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर ने रास्ता विवाद का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा समस्या का समाधान किया। राजस्व शिविर में नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, हल्का पटवारी प्रकाश शुक्ला, सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़, पंचायत सचिव जगन्नाथ राव, सहायक सचिव प्रदीप सुथार व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Post