Latest News

बसंत पंचमी पर संत नामदेव जी महाराज का ज्ञानोदय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

Neemuch headlines February 14, 2024, 8:14 am Technology

नीमच। संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी आज ही के दिन अपने गुरू बिसोवा खेचर जी से ज्ञान प्राप्त किया था वह दिन बसंत पंचमी थी इसलिए संत नामदेव जी के अनुयाई पूरे भारत में संत नामदेव जी महाराज के ज्ञानोदय दिवस के रूप में मनाते हैं। संत नामदेव विश्व के महान संतों में से एक थे वे बाल्य काल से ही भक्ति भाव में लीन रहते थे भगवान विट्ठल के वे परम भक्त थे अपनी भक्ति भाव से भगवान विट्ठल के साक्षात दर्शन किए थे भगवान विट्ठल संत नामदेव जी के हाथों से भोजन ग्रहण किया जब तक वे भगवान विट्ठल जी को भोजन नहीं कराते थे तब तक वे स्वयं भोजन ग्रहण नहीं करते थे। उनके अनेक चमत्कार आज भी विराजमान है। उन्होंने अपने भक्ति मार्ग के माध्यम से भारत के अनेक राज्यों में भ्रमण कर राष्ट्र एवं समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। श्री नामदेव ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं से संत नामदेव जी के आदर्शों एवं उनके बताए मार्गो चलने का संकल्प लेने का आवहान किया।

आज के दिन संपूर्ण भारतवर्ष में नामदेव छीपा समाज अपने-अपने शहरों में भगवान श्री नामदेव का भव्य जुलुस निकालते हैं। बैंड बाजा के साथ शहर भ्रमण पर निकलने के दौरान विभिन्न जगहों पर जुलूस का आत्मीय अभिनंदन किया जाता है। नीमच हेडलाइंस परिवार समस्त स्वजातीय बंधुओ को बसंत पंचमी की शुभकामनाये प्रेषित करता है।

Related Post