Latest News

1 करोड़ महिलाओं को बनाया लखपति दीदी, बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

Neemuch headlines February 1, 2024, 3:59 pm Technology

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में गुरुवार को घोषणा की कि सरकार ने 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। 'लखपति दीदी' योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को प्रशिक्षण देना है ताकि वे प्रतिवर्ष कम से कम 1 लाख रुपए की स्थायी आय अर्जित कर सकें। संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए ।

केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं वाले 83 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख एसएचजी सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उनकी सफलता ने पहले ही लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने में मदद की है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। सीतारमण ने कहा कि उन्हें सम्मानित करके उनकी उपलब्धियों को मान्यता दी जाएगी। सफलता से उत्साहित होकर लखपति दीदी के लक्ष्य को 2 से बढ़ाकर अब 3 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है।

Related Post