Latest News

देशभर में बढ़ते महंगाई संकट के बीच पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, आम लोगो की जेब पर असर

Neemuch headlines May 15, 2026, 9:38 am Technology

नीमच। देशभर में मंडरा रहे महंगाई संकट के बीच अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से बड़ी खबर साने आई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश वासियों पर भी पड़ेगा।

सामने आई जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में 3.14 प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दामों में 3.11 रूपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच अब मध्य प्रदेश के आम लोगों की जेब पर तेल कीमतों में आए बड़े उछाल का झटका लगा है।

अब आम लोगों को पेट्रोल डीजल खरीदी पर एकाएक 3 रूपए से ज्यादा का भार झेलना पड़ेगा। बता दें कि, तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव हुआ है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा दिया था। उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्‍द इजाफा हो सकता है। भोपाल में अब कितनी हो गई पेट्रो -डीजल की की कीमत आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.56 रूपए प्रति लीटर थी, जिसमें 3.14 रूपए की नई बढ़ोतरी के बाद अब नए दाम 109.70 रूपए हो गए हैं। वहीं, शहर में डीजल की कीमत 91.93 रूपए प्रति लीटर थी, जिसमें 3.11 रूपए की नई बढ़ोतरी के बाद अब नए दाम 95.04 रूपए प्रति लीटर हो गई है। 1000 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है। नई दरें देर रात से लागू की जा चुकी हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया था। पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि, अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा पहुंच जाएगा।

हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है। पीएम मोदी मोदी के बाद सीएम मोहन ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील :- आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों की अपील की थी। इसपर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने काफिले के 13 वाहनों में सिर्फ 8 को ही साथ चलने की घोषणा की थी। साथ ही, मंत्री विधायकों से भी ईंधन की बचत करने की अपील की थी।

Related Post