मंदसौर । ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले प्रत्येक ग्रामवासीयों को वर्षभर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वीभाग निरंतर कार्य करता है। इस क्रम मे पीएचई विभाग द्वारा जनपद पंचायत भानपुरा की समस्त 44 ग्राम पंचायतो क़ो फील्ड टेस्टिंग किट पीएचई विभाग के सहायक यंत्री प्रशांत सोनी,जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता,उपयंत्री श्रीमती नेहा जायसवाल की उपस्थिति मे वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र मे जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने हेतु समझाया गया। किट के माध्यम से जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण विभाग पीएमयु सलाहकार श्री अंकित ठाकुर ने दिया ताकि ग्रामो मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी की जाँच ग्राम मे ही की जा सके, किट से पानी के 10 प्रकार के टेस्ट जिनमे पीएच मान, फ्लोराइड, क्लोराइड, अमोनिया, नाइट्रेट, हार्डनेस, टरबीडीटी , फ्री क्लोरिन, आयरन,एल्केनीटी के टेस्ट किये जा सकते है, किट मे उपलब्ध केमिकल से 100 बार टेस्ट किया जा सकता है, साथ हीं एच टू एस वाइल के माध्यम से बेक्टिरिया परिक्षण की विधि बताई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला मे जनपद पंचायत की सभी 44 ग्राम पंचायतो के पंचायत सचिवो क़ो वर्तमान मे चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों क़ो अपनाने,स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने,पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने, दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों से बचने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने,ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं।