Latest News

पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी हेतु पोरवाल समाज रामपुरा ने तहसीलदार निगम को सौंपा ज्ञापन

महावीर चौधरी January 31, 2024, 3:36 pm Technology

रामपुरा। मंदसौर मे गैस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि मिले पोरवाल समाज रामपुरा ने तहसीलदार मुकेश निगम को सौंपा ज्ञापन। पोरवाल समाज जनों ने बताया गया कि विगत 26 जनवरी को मंदसौर के राजीव नगर कॉलोनी निवासी राजेश पोरवाल के घर पर गैस दुर्घटना में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा बाई का दुखद निधन हो गया था साथ ही राजेश पोरवाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इंदौर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में गैस त्रास्दी में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि मिले पोरवाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के नाम तहसीलदार श्री निगम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए ।

वहीं ज्ञापन का वाचन सुनिल मजावदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर पोरवाल समाज अध्यक्ष शिवनारायण मजावदिया, ईश्वरलाल रत्नावत, गोविंद धनोतिया, मदनलाल मजावदिया, रमेश मजावदिया,सुनिल मजावदिया, अजय दानगढ़, अमरचंद रत्नावत, रामदयाल संघवी, भूपेंद्र मेहता, अशोक चौधरी, दिलीप दानगढ़, गोपाल कारा, प्रदीप मरच्या, सुनिल मजावदिया, सहित बड़ी संख्या में पोरवाल समाजजन उपस्थित थे।

Related Post