Latest News

मध्य प्रदेश की 5 सीटों समेत राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, जानें कब होगा मतदान

Neemuch headlines January 29, 2024, 5:26 pm Technology

नई दिल्ली।भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीखों की ऐलान कर दिया है। देश के अलग-अलग राज्यों की कुल 56 सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें मध्य प्रदेश की कुल 5 सीट हैं। बता दें 50 राज्यसभा सीटों पर सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को खत्म होने वाला है। जबकि 6 अन्य सीटों पर 3 अप्रैल 2024 को खत्म होगा। 27 फरवरी को होगा मतदान भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 27 फरवरी 2024 को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया कार्यवाही शुरू हो जाएगी। जिसमें 15 फरवरी 2024 तक नामांकन पर्चे लिए जाएंगे। वहीं 16 फरवरी को नामांकन पर्चे की जांच की जाएगी। जबकि 22 फरवरी 2024 नामांकन वापस लेने की तारीख है। मध्य प्रदेश के इन सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल मध्य प्रदेश की 5 सीटों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। जिनका चुनाव 2018 में हुआ था। उस दौरान 5 सीटों मे से 4 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। वहीं 1 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बता दें बीजेपी की तरफ से अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश सोनी और थावरचंद्र गहलोत सांसद के लिए चुने गए थे। वहीं साल 2021 में थावरचंद्र गहलोत ने त्याग पत्र दे दिया था। जिसके बाद डॉ. एल मुरूगन को चुना गया था। जबकि कांग्रेस की तरफ से राजमणि पटेल को चुना गया था। 15 राज्यों की कुल 56 सीटों पर होगा चुनाव बता दें राज्यसभा का चुनाव देश के अलग-अलग 15 राज्यों के 56 सीटों पर होना है। जिसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिसा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं।

Related Post