नीमच सिटी में गणतंत्र दिवस उत्साह उमंग से मनाया गया।

Neemuch headlines January 26, 2024, 5:51 pm Technology

नीमच । आज पूरा देश अपना 75 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मना रहा है। देशभर में आज देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया और सलामी दी गई। सभी जगह राष्ट्रगान हुआ तिरंगे को सलामी दी गई।

नीमच शहर में भी सभी जगह गणतंत्र दिवस मनाया गया। शहर के उपनगर नीमच सिटी में गणतंत्र दिवस उत्सव और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन नीमच सिटी के पीपली चौक में हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार पिपली चौक में क्षेत्र के सभी स्कूली बच्चे एकत्रित हुए जहां पर गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ। पिपली चौक में झंडा वंदन शहर के भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी महेंद्र भटनागर बबलू भैया ने किया। राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वहां उपस्थित लोगों ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद भाजपा के लोकप्रिय नेता विजय बाफना ने किया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नीमच सिटी के पार्षद राकेश किलोरिया, पूर्व पार्षद राव साहब, दिनेश यादव, दिनेश योगी, राधेश्याम रावत, संजय नागदा उपस्थित थे।

Related Post