Latest News

नगर परिषद सिंगोली पर 75 वा गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास से मनाया

प्रदीप जैन January 26, 2024, 1:44 pm Technology

सिंगोली। शुक्रवार को नगर परिषद सिंगोली में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को मनाने के लिए सभी नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह साढ़े 7:30 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया और भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ राजकुमार ठाकुर ने झण्डा वंदन कर सभी स्टाफ कर्मचारियों को 75 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन एवं उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने भी उद्बोधन दिया। इस दौरान परम्परा के अनुसार सभी कर्मचारियों का तिलक लगा सम्मान किया गया। झण्डा वंदन कार्यक्रम का व्यवस्था संचालन कपील राजावत ,सोनू तिवारी ने किया। झण्डा वंदन अवसर पर नगर परिषद पार्षद कमल शर्मा,राजेश भण्डारी, जीवन बलाई, सुशीला विश्नोई,लता दग्दी, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सुतार, विकास सेन, संजय सुतार, सत्तू विश्नोई एवं सभी सफाई कर्मचारी एवं आफीस स्टाफ उपस्थित थे।

Related Post