नीमच। आर.टी.ओ. बैरियर नयागांव में पदस्थ आर.टी.आई. के.पी. अग्निहोत्री और उसके स्टाफ ने पूर्ण मनोयोग तथा कडे परिश्रम से शासन के राजस्व वसूली के कार्य के साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों तथा निर्देशों का पालन वाहनों पर पूर्ण सजगता से करवाया गया। आपको बता दे कि अंतर्राज्यीय सीमा होने से अवैध रूप से ओव्हरलोड़ वाहनों एवं यात्री वाहनों को बैरियर में चेक कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। अभी हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग में प्रभावी कार्यवाही करके परिवहन चेकपोस्ट-नयागांव में राजस्थान राज्य से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से लायी जा रही चाँदी को पकड़ने में आर.टी.आई. के.पी. अग्निहोत्री को प्रदेश के परिवहन आयुक्त के द्वारा पुरूस्कृत भी किया गया है। चुनाव आयोग/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के पालन में संयुक्त चेकिंग टीम में अवैध रूप से संचालित शराब की जप्ती में भी उल्लेखनीय कार्य आर.टी.आई. के.पी. अग्निहोत्री के द्वारा किया गया है। नयागांव चैकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग हेतु कम्प्यूटरीकृत वैरियर है जिसमें ऑनलाइन वाहन से संबंधित संपूर्ण जानकारी सर्वर के माध्यम से आरटी ओ. मुख्यालय से जुडी हुई है। माल वाहनों में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन पाये जाने तथा अन्य अपराधों पर कम्प्यूटरीकृत ऑनलाइन शासन के शमन शुल्क जुर्माना एवं टैक्स की राजस्व वसूली में वृद्धि की गई है। गत वर्ष अगस्त-दिसम्बर 2022 की तुलना में आर. टी.आई. के.पी. अग्निहोत्री की पदस्थापना माह अगस्त-दिसम्बर 2023 में शासकीय राजस्व में +40.10% की वृद्धि की गई है। माह- अगस्त 2022 से दिसम्बर 2022 माह - अगस्त 2023 से दिसम्बर 2023 तक कुल राजस्व 20011350.00 तक कुल राजस्व 28036360.00 गत वर्ष 2022 की तुलना में +40.10% की वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि शासन के आदेशों के पालन में बैरियर से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य भी वैरियर स्टॉफ ने अभियान चलाकर किया गया है। इसके अतिरिक्त चैकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों/यात्री वाहनों की सत्त जॉच की जाकर अनियमितता पाये जाने पर उनसे शमन शुल्क जुर्माना वसूल किया जाकर शासन के राजस्व वसूली में वृद्धि के प्रयास कड़े परिश्रम एवं लगन से किया जा रहा है।